Blog

डोईवाला के संपूर्ण सिंह रावत बने भाजपा प्रदेश मीडिया सह-संयोजक। (पार्टी की प्रदेश मीडिया टोली का हुआ विस्तार, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से मिली जिम्मेदार)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने प्रदेश मीडिया टोली का विस्तार करते हुए डोईवाला निवासी संपूर्ण सिंह रावत को प्रदेश मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद मंगलवार को प्रदेश मीडिया टोली के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह-संयोजक संपूर्ण सिंह रावत ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button