सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम गोद भराई के साथ गर्भवती महिलाओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश। (सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सेवा संकल्प अभियान के तहत बागी अठुरवाला प्रथम, अठुरवाला द्वितीय, कंडल और राजीव नगर प्रथम स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उनका सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने मातृ एवं शिशु के स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र मातृशक्ति और नौनिहालों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना स्वस्थ समाज की नींव है।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष विनीता पैन्यूली, आशा खाती, सभासद संदीप नेगी, सभासद प्रदीप नेगी, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, राममूर्ति ताई, अनुज कालरा,रविंदर बेलवाल, रश्मि देवी और नरेश उनियाल, अर्चना राणा, पूनम चमोली, सरोजनी रावत, बसंती नेगी, सुनीता भट्ट और बीना नेगी आदि मौजूद रहे।



