Blog

योग में लच्छीवाला की छात्राओं का दबदबा, लगातार तीसरी बार बनीं जिला चैंपियन। (डाकपत्थर में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सात ब्लाकों के बच्चों ने लिया हिस्सा, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पांच छात्राएं चयनित)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डाकपत्थर में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय लच्छीवाला की छात्राओं ने योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्राओं ने लगातार तीसरी बार जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की।

प्रतियोगिता में जिले के सात ब्लाकों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय की अनुशिका, मुस्कान, कशिश, पूजा और गरिमा का चयन प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर ओबीसी मोर्चा प्रभारी और पर्यावरण प्रेमी प्रेम सिंह पम्मी राज ने प्रधानाचार्य जगतेश्वरी बहुगुणा को पौधा भेंट कर कहा कि लच्छीवाला की छात्राओं ने लगातार तीसरी बार जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि अन्य बच्चों को भी खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

प्रधानाचार्य जगतेश्वरी बहुगुणा ने छात्राओं की सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अध्यापक अमित गुप्ता, प्रतिभा बिष्ट, विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button