Blog

इलेक्ट्रिक झूलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगा दशहरा मेला। दशहरा मेला ग्राउंड में 20 अक्टूबर को 55 फुट के रावण और 45 फुट के मेघनाथ, लंका का होगा दहन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पात्र दशहरा मेला एवं क्रीड़ा समिति डोईवाला की ओर से 20 अक्टूबर को केशवपुरी में स्थित दशहरा मेला ग्राउंड में 31वें दशहरा मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में 55 फुट ऊंचे रावण और 45 फुट ऊंचे मेघनाथ, के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही सोने की लंका भी मेले का विशेष आकर्षण रहेगी।

मेले की तैयारियों को लेकर समिति पदाधिकारियों ने एक बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की। मेले में इलेक्ट्रिक झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह है।

समिति अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद लोधी ने बताया कि दशहरा मेले को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि दशहरा मेला कार्यकम से पूर्व प्रेमनगर बाजार स्थित शिव मंदिर से केशवपुरी दशहरा मेला ग्राउंड तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में भोला-पार्वती, राधा-कृष्ण, श्रीराम परिवार, मां काली और बड़े हनुमान की आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी।

समिति सचिव राजेंद्र वर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में गोरिल्ला समेत कई आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। मेला परिसर में तैयार की जा रही सोने की लंका भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगी। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन के अंत में रावण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा।

बैठक मे समिति उपाध्यक्ष दामन बाली, प्रेम पांचाल, राजेश सिंगारी, जतिन साहनी, इलम चंद, कुणाल सिंगारी, मनीष धीमान, यश सोनकर, संदीप विश्वकर्मा, केतन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button