राष्ट्रसेवकों के सम्मान से समझौता नहीं। सम्पूर्ण सिंह रावत (अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता ने जताई नाराजगी)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भाजपा के प्रदेश मीडिया सह संयोजक सम्पूर्ण सिंह रावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए योगदान देने वाले राष्ट्रसेवकों के प्रति इस तरह की भाषा का इस्तेमाल दुर्भाग्यपूर्ण है।
रावत ने कहा कि अजीत डोभाल ने राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके प्रति अमर्यादित टिप्पणी उत्तराखंड की वीरभूमि और देश की सुरक्षा के लिए समर्पित सैन्य परंपरा का अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर जिम्मेदारी और संयम बरतना चाहिए।
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी की टिप्पणी कांग्रेस की आधिकारिक सोच है? यदि ऐसा नहीं है तो कांग्रेस नेतृत्व को इस मामले में अपना रुख साफ करना चाहिए। रावत ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले राष्ट्रसेवकों के सम्मान से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।



