Blog

जिला योजना समिति चुनाव की तस्वीर साफ, अब दो प्रत्याशियों में टक्कर। (प्रदीप नेगी और रियासत अली के बीच होगा मुकाबला, 16 अक्टूबर को डोईवाला तहसील में मतदान)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
जिला योजना समिति के चुनाव में नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ हो गई है। तीन प्रत्याशियों में से जमना देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद अब भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नेगी और रियासत अली के बीच मुकाबला होगा।

जिला योजना समिति चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। नामांकन पत्रों की जांच में तीनों के पर्चे वैद्य पाए गए थे पाए गए थे। बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमना देवी के चुनाव मैदान से हटने के चलते अब मुकाबला दो प्रत्याशियों के बीच होगा।

जिला योजना समिति के लिए 16 अक्टूबर को डोईवाला तहसील में मतदान कराया जाएगा। इसमें नगर पालिका परिषद डोईवाला के जनता द्वारा निर्वाचित सभी 20 सभासद अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना कराई जाएगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनाव मैदान में दो प्रत्याशी रह गए हैं। 16 अक्टूबर को मतदान के बाद मतगणना कराकर उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button