Blog

चौथे नवरात्र पर मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना। (नगर और क्षेत्र के मंदिरों में हुए भजन-कीर्तन, माता के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को नगर और क्षेत्र के मंदिरों में मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
नवरात्र के चलते नगर और क्षेत्र के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां कूष्मांडा को पुष्प, फल और चुनरी अर्पित कर आशीर्वाद मांगा। मंदिरों में भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु माता की भक्ति में लीन नजर आए। माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई श्रद्धालुओं ने घरों में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर व्रत रखा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कूष्मांडा को सृष्टि की आदिशक्ति माना जाता है। मान्यता है कि उनकी आराधना करने से भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button