Blog

योग और आत्मरक्षा दिवस पर विद्यार्थियों को नशामुक्ति का संदेश। (उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. आनंद सिंह उनियाल ने युवाओं को समाज सेवा और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए किया प्रेरित)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में योग एवं आत्मरक्षा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. आनंद सिंह उनियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. देवेश भट्ट ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम आयोजक डॉ. शिवकुमार लाल ने योगाभ्यास, नशामुक्ति संदेश, संकल्प, नुक्कड़ नाटक तथा आत्मरक्षा की बुनियादी और सुरक्षित तकनीकों के प्रदर्शन सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वहीं, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से नाट्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों ने नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

मुख्य अतिथि डॉ. आनंद सिंह उनियाल ने कहा कि नशे का समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज सेवा और सकारात्मक विचारों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता लाने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने अपने जीवन में 152 बार रक्तदान करने का उल्लेख करते हुए छात्र-छात्राओं को भी रक्तदान और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने नशामुक्ति का संदेश देते हुए सभी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजली वर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. बल्लरी कुकरेती, डॉ. पूनम रावत, अमित नेगी, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के गणेश बलूनी, नशामुक्ति समिति की सदस्य डॉ. पूनम भूषण, डॉ. चंद्रावती टम्टा, डॉ. गुलनाज फातिमा, डॉ. पुष्पा नेगी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button