Blog

आपदा बचाव में उत्तराखंड एसडीआरएफ ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड। (गुणवत्ता प्रमाणपत्र पाने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना, मुख्यमंत्री ने दी बधाई)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का आईएसओ 9001:2015 प्रमाणपत्र मिला है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला एसडीआरएफ देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बन गया है। इससे बल की कार्यकुशलता, अनुशासन और व्यवस्थित कार्यप्रणाली को मान्यता मिली है।

23 से 25 सितंबर 2026तक एसडीआरएफ मुख्यालय, जौलीग्रांट में भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से द्वितीय ऑडिट किया गया। इसमें प्रशिक्षण, संसाधन प्रबंधन, दस्तावेजीकरण और मानक संचालन प्रक्रियाओं का मूल्यांकन किया गया। इसके बाद आठ अक्टूबर 2026 को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

प्रदेश में आपदा के दौरान एसडीआरएफ की 40 से अधिक टीमें चौबीसों घंटे राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी रहती हैं। चारधाम यात्रा और दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में भी बल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रमाणपत्र से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने के साथ बचाव अभियानों की तैयारियों को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर अधिकारियों और जवानों को बधाई दी। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और पुलिस महानिरीक्षक योगेंद्र सिंह रावत के मार्गदर्शन में बल की कार्यप्रणाली को मजबूत किया जा रहा है।

सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि यह प्रमाणपत्र एसडीआरएफ की टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। इससे कार्यप्रणाली को व्यवस्थित बनाने और बचाव अभियानों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button