Blog

दिव्यांगजनों को राहत, डोईवाला में लगा विशेष शिविर। (200 से अधिक लाभार्थियों को मिला लाभ, प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड बनाने के साथ बांटे सहायक उपकरण)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और प्रमाण पत्र बनवाने के लिए होने वाली परेशानी से राहत देने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग ने डोईवाला विकासखंड में विशेष शिविर आयोजित किया। शिविर में 200 से अधिक लाभार्थियों ने पंजीकरण कराया। इस दौरान दिव्यांग प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी करने के साथ जरूरतमंदों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।

ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों को सरकारी सुविधाओं के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए ऐसे शिविर महत्वपूर्ण हैं। प्रमाण पत्र बनने से उन्हें पेंशन, छात्रवृत्ति और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे।

समाज कल्याण अधिकारी सुनील रावत ने बताया कि विभाग का प्रयास है कि कोई भी पात्र दिव्यांगजन प्रमाण पत्र से वंचित न रहे। यूडीआईडी कार्ड के माध्यम से दिव्यांगजनों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button