Blog

सोंग नदी में खनिज निकासी का शुभारंभ, (स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार बड़ासीग्रांट के धन्याड़ी में वन निगम की देखरेख में होगा कार्य, ट्रैक्टर स्वामियों को भी मिलेंगे अवसर)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
बड़ासीग्रांट के धन्याड़ी स्थित सोंग नदी में खनिज निकासी का कार्य शुरू होने जा रहा है। रविवार को ग्राम प्रधान राहुल मनवाल ने कार्य का शुभारंभ किया। उत्तराखंड वन निगम की देखरेख में खनिज निकासी का कार्य संचालित किया जाएगा।

खनिज निकासी का कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ ही ट्रैक्टर स्वामियों और खनन कार्य से जुड़े अन्य लोगों को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

ग्राम प्रधान राहुल मनवाल ने कहा कि खनिज निकासी शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही ट्रैक्टर स्वामियों और खनन कार्य से जुड़े लोगों को भी आजीविका के अवसर उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर भोपालपानी के ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुभाष मनवाल, डीएलएम उषा पुरी, अनुभाग अधिकारी संतन चौहान, वन दरोगा आशीष कोठारी, सचिन असवाल, नितिन तोमर, पंकज सोलंकी, संदीप राणा और रोहित मनवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button