अहंकार नहीं, सेवा ही सबसे बड़ा धर्म। राम उपाध्याय शिव शक्ति मंदिर में गोवर्धन लीला का वर्णन, 56 भोग का अन्नकूट लगाया)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला शुगर मिल की गार्डन कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला और कालिया नाग मर्दन का प्रसंग सुना। इस दौरान गोवर्धन महाराज की झांकी सजाई गई और 56 भोग का अन्नकूट लगाया गया। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर जयकारे लगाए।
कथा व्यास आचार्य राम उपाध्याय ने कहा कि गोवर्धन लीला प्रकृति के संरक्षण और सम्मान का संदेश देती है। पहाड़ों, नदियों, पेड़-पौधों और गायों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की और इंद्र का अहंकार तोड़ा। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अहंकार त्यागकर सेवा और समर्पण का मार्ग अपनाना चाहिए। कालिया नाग मर्दन प्रसंग के माध्यम से उन्होंने काम, क्रोध जैसी बुराइयों पर भक्ति से विजय पाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर मनोज कुमार पांडेय, अवधेश कुमार, विजय शर्मा, यशपाल सिंह, दिनेश वर्मा, रमेश कुमार, दीपक, विजय श्रीवास्तव, मिल बहादुर, रोशन सिंह, सत्येन्द् त्यागी, अरुण बिष्ट, पंडित बोबी, कुलदीप शर्मा, शंकर नोटियाल, आराध्या मेडिकल, प० गणेश नोडियाल, उपेन्द्र, डोईवाला, सुमेन्द्र, संजय सकसेना, संजय श्रीवास्तव, मनु ठाकुर, अमर कुमार भारती, राजकुमार, विजय प्रताप सिंह शश, सुशील जायसवाल, राहुल विश्वकर्मा, अमन विश्वकर्मा, संतोष शर्मा, मोहित उपाध्याय, मदन मोहन विजलवान, विनोद, कंसूरज कुमार, दुलार चंद, रोहित, गाडबाबू, अमरजीत, सविता शर्मा, नीलम शर्मा, स्वाति विश्वकर्मा, मंजू त्यागी, नीता, नीतू, रेनु सिंह, अंजना बिष्ट, दीपशिखा, बीना वर्मा, कमला देवी, पुष्पा शर्मा, बबीता विश्वकर्मा, उषा श्रीवास्तव, शीलावन्ती, रामरती, पुष्पा उपाध्याय, प्रिती सिंह, पल्लवी, सुरभि सैमसन, अंजू बिष्ट, पुष्पा देवी, सीतल, रेनु सिंह, बबीता, श्रीमती, पुष्पा गेरा, सुमन, सहित अन्य उपस्थित थे।
सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।



