Blog

जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें कार्यकर्ता। राजेंद्र (शेरगढ़ शक्ति केंद्र सम्मेलन में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुआ मंथन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत माजरी मंडल के शेरगढ़ शक्ति केंद्र में भाजपा की ओर से सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में ऋषिकेश भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी की पकड़ उतनी ही मजबूत होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

सम्मेलन में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर चंद्रभान पाल, रश्मि देवी, पंकज रावत, मनोज पाल, नथू राम सहित बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button