Blog

बैंड-बाजों की धुन पर निकली शालिग्राम-तुलसी विवाह की बारात, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत। (नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी बारात, जगह-जगह श्रद्धालुओं ने किया भव्य अभिनंदन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को डोईवाला नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में शालिग्राम और तुलसी विवाह के आयोजन हुए। इसी अवसर पर शक्ति भवन मंदिर की ओर से भव्य बारात निकाली गई। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं और इसके साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है।

देहरादून रोड स्थित मंदिर परिसर से बैंड-बाजों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों के बीच निकली बारात नगर चौक, ऋषिकेश रोड, रेलवे रोड और मिल रोड से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। बारात वापस मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।

मंदिर अध्यक्ष गगन नारंग ने कहा कि शालिग्राम और तुलसी विवाह सनातन धर्म की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है।

मंदिर सचिव अनिल महावर ने कहा कि शालिग्राम और तुलसी विवाह हमारी सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था की जीवंत पहचान हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव मजबूत होता है। बारात के स्वागत में लोगों का उत्साह उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है।

बारात में मंदिर प्रबंधक अनिल घई, रामअवतार महावर, इंद्रेश अरोड़ा, रविंद्र डंग, कंचन गुप्ता, दीपा वासन ज्योति गुप्ता, स्वदेश पाल शोभा गुप्ता, कमलेश संगीता अरोड़ा,सरिता महावर, संगीता रावल, शुभम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button