Blog

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल में योग अभ्यास कार्यक्रम. (योगाचार्य श्रीधर शर्मा ने कराया सामूहिक योग, डॉ. प्रियंका भारद्वाज ने योग को बताया स्वास्थ्य के लिए उपयोगी)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल परिसर में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीधर शर्मा द्वारा मरीजों, कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराए गए। उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं तथा दैनिक जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका भारद्वाज ने कहा कि योग अपनाने से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है और मानसिक संतुलन भी बेहतर होता है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान फार्मेसी अधिकारी राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button