Blog

सेवा संकल्प अभियान में हुई माताओं की गोद भराई। (जोगियाणा आंगनबाड़ी केंद्र में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का किया वितरण)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सेवा संकल्प अभियान के तहत अठूरवाला के जोगियाणा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन को मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अंकित काला ने लाभार्थी महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और गर्भवती महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। गर्भवती महिलाओ की गोद भराई की रस्म भी संपन्न हुई।

अंकित काला ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से मातृशक्ति को सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है। नौनिहालों के स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। समाज के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति का सम्मान करना गौरव की बात है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीमा सकलानी, अनीता सकलानी, नेहा भण्डारी, सुहानी, प्रियंका पुंडीर, अनुप्रिया भण्डारी, लक्ष्मी रानी, अंकिता, मनसा सकलानी, श्वेता सेमवाल, शिवाय, आंचल, हींना, संगीता, नीलम राणा, आरती उनियाल और नीलम नेगी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button