Blog

नुक्कड़ नाटक से बताया हृदय को स्वस्थ रखने का महत्व। (विश्व हृदय दिवस पर छात्र-छात्राओं ने दी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सीख)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
विश्व हृदय दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हृदय स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीएस रावत ने किया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया कि अनियमित दिनचर्या, असंतुलित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, धूम्रपान, तनाव और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं हृदय को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने लोगों को नियमित व्यायाम करने, संतुलित आहार लेने, पर्याप्त नींद लेने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही हृदय रोगों के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने का संदेश भी दिया।

डॉ. पी.एस. रावत ने कहा कि हृदय हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है और इसकी सेहत बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। बदलती जीवनशैली के कारण हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में खानपान और दिनचर्या में सुधार, नियमित शारीरिक गतिविधि तथा रक्तचाप और मधुमेह की समय-समय पर जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि जागरूकता और समय पर उपचार से हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। इस तरह के कार्यक्रम लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस दौरान छात्र-छात्राएं, अधिकारी, कर्मचारी, अस्पताल में इलाज करने वाले लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button