Blog

सभासद ने कूड़ेदान हटाने को लेकर पालिकाध्यक्ष को सोपा ज्ञापन।

खबर को सुनें

डोईवाला।
नगर पालिका परिषद डोईवाला के नामित सभासद रविंदर बेलवाल ने शहीद राजेश नेगी अठुरवाला के मुख्य द्वार के समीप कड़ेदान को हटाने की मांग को लेकर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी को एक ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि शहीद राजेश नेगी अठुरवाला के मुख्य द्वार के समीप रखे कड़ेदान का कूड़ा अक्सर बाहर बिखरा रहता है, जिससे क्षेत्र में गंदगी एवं अस्वच्छता की स्थिति बनी रहती है।
उन्होंने पालिकाध्यक्ष से अनुरोध किया कि समस्या का शीघ्र संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाय, जिससे क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। पालिकाध्यक्ष ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button