Blog

मातृशक्ति और नौनिहालों की सेवा में आंगनबाड़ी की अहम भूमिका। गैरोला (सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से किया संवाद)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सेवा संकल्प अभियान के तहत रामनगर डांडा के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 1, 2 व 3 तथा गुनियालवाला में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनके कार्यों और अनुभवों की जानकारी ली गई तथा सेवाभाव के लिए सम्मानित किया गया।

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव-गांव में मातृशक्ति और नौनिहालों की सेवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं। बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के साथ गर्भवती महिलाओं व माताओं को जागरूक करने में उनका योगदान अहम है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पण से सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है। उनके सेवाभाव और मेहनत को प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में प्रधान जयेंद्र सिंह सिंधवाल, प्रदीप सिंधवाल, चंद्र प्रकाश तिवाड़ी, राखी सिंह, उपप्रधान ममता राठौड़, बीडीसी सदस्य लेखराज सिंधवाल, अर्चना थपलियाल, गजेंद्र सिंह, अनिल कठैत और अनिल तीर्थवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button