Blog

करवा चौथ को लेकर बाजार में रौनक, श्रृंगार की दुकानों पर उमड़ी महिलाएं। (मेहंदी लगवाने के साथ चूड़ियां और व्रत की सामग्री खरीदने में जुटीं सुहागिनें)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
करवा चौथ पर्व को लेकर डोईवाला बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। पर्व की तैयारियों के लिए महिलाएं श्रृंगार की दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी कर रही हैं। बाजार में चूड़ियां, बिंदी, कंगन, मेहंदी और अन्य श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की चहल-पहल दिखाई दे रही है।
करवा चौथ के व्रत के लिए महिलाएं पूजा की थाली, करवा, छलनी और अन्य पूजन सामग्री भी खरीद रही हैं। वहीं, कई महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगवाई,

दुकानों पर रंग-बिरंगी चूड़ियों और श्रृंगार के सामान की खरीदारी को लेकर महिलाओं में उत्साह नजर आ रहा है।
पर्व को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। करवा चौथ की तैयारियों के चलते बाजार में खरीदारी का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button