Blog

लोकगीत लोकनृत्य और चित्रकला में चमके युवा, प्रथम स्थान पाने वाले जिला स्तर पर करेंगे प्रतिभाग। (खंड स्तरीय युवा महोत्सव में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने किया शुभारंभ)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
विकासखंड डोईवाला सभागार में बुधवार को खंड स्तरीय युवा महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव में युवाओं ने लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और कविता लेखन जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जिला स्तर पर आयोजित होने वाले युवा महोत्सव में विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और लोक संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी कला को बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का मौका मिलता है। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा अपनी प्रतिभा के बल पर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करें।

प्रतियोगिताओं के परिणामों में एकल लोकनृत्य में स्वाति ने प्रथम और अक्षरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक लोकनृत्य में एसजीआरआर स्कूल भानियावाला ने प्रथम स्थान हासिल किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में भी एसजीआरआर स्कूल भानियावाला प्रथम स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता में भारद्वाज ग्रुप प्रथम, एसजीआरआर स्कूल भानियावाला द्वितीय और रेन्सा द्रोण स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।

चित्रकला में शिवम और कविता लेखन में उदय प्रथम
चित्रकला प्रतियोगिता में शिवम नेगी ने प्रथम और अल्फाराह आलम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन प्रतियोगिता में उदय ने प्रथम तथा विशाखा कंबोज ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

विजेताओं को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह और क्षेत्रीय कल्याण अधिकारी संदीप वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी राजेंद्र बिष्ट, धनवीर बेंदवाल, बिना चौहान सहित अशोक चौहान, शोभा चौहान और आशीष बिजल्वाण, तरु छाया अग्रवाल, मीनाक्षी दुबे, संजय नैथानी और वसंत वासुदेव लाल, प्रमोद अग्रवाल और रामकिशोर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button