Blog

सीता स्वयंवर में टूटा शिव धनुष, परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने बांधा समां। (अठूरवाला की रामलीला में सीता विवाह प्रसंग का मंचन, मेयर सौरभ थपलियाल ने किया शुभारंभ)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
अठूरवाला सांस्कृतिक मंच समिति की ओर से भानियावाला अठूरवाला क्षेत्र में आयोजित द्वितीय रामलीला में सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। शिव धनुष टूटने के बाद परशुराम के क्रोधित होकर पहुंचने और लक्ष्मण से संवाद के प्रसंग ने दर्शकों को आकर्षित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सीता स्वयंवर में भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ने पर पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए तीखे संवादों का कलाकारों ने प्रभावशाली मंचन किया।

मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि रामलीला हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का संदेश मिलता है।

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि रामलीला समाज को सत्य, धर्म और सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा देती है। ऐसे आयोजन सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम डोभाल, निर्देशक डॉ. ममता कुंवर, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह गुसाईं, महासचिव करतार सिंह नेगी, सचिव यशवंत गुसाईं, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी, केंद्रपाल तोपाल, राकेश चौहान, कमल सिंह राणा, सह सचिव सुमर सिंह नेगी, विनोद, हरीश कोठारी, बालेंद्र सजवाण, बृजलाल, संरक्षक बेताल सिंह, जगत सिंह असवाल, राजेश कुंवर, संजय चमोली, गुलाब सिंह रावत, प्रेम दत्त, ज्योति प्रसाद भट्ट, विजय प्रकाश कोठियाल, शार्दुल नेगी, दीपक नेगी, संजय डोभाल, सुधीर रावत, विमल गुसाईं और पूर्व प्रधान मंजू चमोली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button