कालू सिद्ध मंदिर में कन्या पूजन, कालूवाला की कीर्तन मंडली ने भजनों से किया माता का गुणगान। (भक्ति गीतों से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शारदीय नवरात्र के अवसर पर कालूवाला स्थित कालू सिद्ध मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने नवरात्र की धार्मिक परंपरा के तहत कन्याओं का पूजन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में कालूवाला की कीर्तन मंडली ने माता के भजन प्रस्तुत किए। भक्ति गीतों और कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। मंडली ने भजनों के माध्यम से माता का गुणगान किया, वहीं श्रद्धालु भी भक्ति में लीन नजर आए। नवरात्र के अवसर पर मंदिर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। कन्या पूजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की I
इस दौरान कीर्तन मंडली के अध्यक्ष पुष्पा पुंडीर, गोदावरी देवी,प्रमिला देवी, आशा देवी, सुचिता रावत,शोभा रावत, मंजू नेगी,पंकज रावत, मनोज कंबोज आदि मौजूद रहे।


