Blog

जिला योजना समिति चुनाव में भाजपा ने दिखाई एकजुटता, प्रदीप नेगी जेटली ने भरा पर्चा। (13 भाजपा सभासदोंके साथ एक निर्दलीय सभासद भी रहे मौजूद, पार्टी नेताओं ने बताया जीत का भरोसा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
जिला योजना समिति के चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नेगी जेटली ने डोईवाला तहसील कार्यालय पहुंच कर अपना नामांकन पत्र जमा कराया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के 13 सभासदों के अलावा एक निर्दलीय सभासद भी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने प्रदीप नेगी की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि पार्टी प्रत्याशी को सभासदों का समर्थन प्राप्त है।

डोईवाला नगर पालिका में कुल 20 सभासद हैं। इनमें भाजपा के 13, निर्दलीय पांच और कांग्रेस के दो सभासद शामिल हैं। नामांकन के दौरान भाजपा सभासदों के साथ एक निर्दलीय सभासद की मौजूदगी भी रही, जिला योजना समिति के चुनाव में सभासदों का समर्थन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा के संगठनात्मक जिला ऋषिकेश के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि पार्टी ने प्रदीप नेगी जेटली को जिला योजना समिति के लिए प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के 13 सभासदों के साथ एक निर्दलीय सभासद का भी समर्थन मिलने से पार्टी को उम्मीद है कि प्रदीप नेगी चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला योजना समिति में प्रतिनिधित्व मिलने से क्षेत्र की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी।

पालिकाध्यक्ष एवं चुनाव संयोजक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नेगी को पार्टी के सभासदों का पूरा समर्थन प्राप्त है और उन्हें विश्वास है कि प्रदीप नेगी जिला योजना समिति के चुनाव में जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि जीत के बाद क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा,सभासद ईश्वर रोथान, अरुण सोलंकी, राकेश डोभाल, अमित कुमार, संदीप नेगी, सुरेश सैनी, विनीत राजपूत,राजेश भट्ट प्रदेश मीडिया सहसंयोजक संपूर्ण सिंह रावत, जिला कार्यालय प्रभारी वंदना स्वामी,सभासद प्रतिनिधि अवतार सिंह, हिमांशु राणा, विनीत मनवाल,ललित पंत,गुड्डू चौहान, प्रकाश कोठारी, आयुष मल्ल, मनमोहन नौटियाल, कृष्णा तडियाल, मंजू नेगी आदि मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button