Blog

जिला योजना समिति सदस्य पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन। (पांच सभासदों ने लिए थे नामांकन पत्र, 13 अक्टूबर को जांच, 14 को नाम वापसी और 16 अक्टूबर को मतदान व मतगणना)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
जिला योजना समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए सोमवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी प्रदीप नेगी, वार्ड संख्या 15 के सभासद रियासत अली और वार्ड संख्या 19 की सभासद जमना देवी शामिल हैं। तीनों प्रत्याशियों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर चुनाव अधिकारी विनय कुमार के समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

इस चुनाव के लिए कुल पांच सभासदों ने नामांकन पत्र लिए थे। इनमें भाजपा के प्रदीप नेगी, राकेश डोभाल और सुरेश सैनी के अलावा निर्दलीय सभासद रियासत अली और जमना देवी शामिल थे। हालांकि, नामांकन दाखिल करने वालों में तीन प्रत्याशी ही शामिल रहे।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 13 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 14 अक्टूबर को नाम वापसी होगी। इसके बाद 16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना कराई जाएगी। चुनाव को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के तहत आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button