Blog

शांतिनगर की समस्या का समाधान होने पर दीप्ति रावत का जताया आभार। (स्थानीय निवासियों ने आवास पर पहुंचकर आभार व्यक्त)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
रानीपोखरी मंडल के शांतिनगर की एक जनसमस्या का समाधान होने पर स्थानीय निवासियों ने भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज से उनके आवास पर मुलाकात कर आभार जताया।

क्षेत्रवासियों ने समस्या के निराकरण के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।
स्थानीय निवासियों ने कुछ समय पूर्व दीप्ति रावत भारद्वाज से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की और समाधान के लिए प्रयास किए। समस्या का समाधान होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया।

दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण और जनहित के कार्य उनकी प्राथमिकता हैं। जनता की परेशानियों को सुनकर संबंधित विभागों के माध्यम से उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया सह संयोजक संपूर्ण सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल, सुबोध जायसवाल, अमित, सुनील सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button