Blog

द्वितीय नवरात्र पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना, मंदिरों में गूंजे भजन-कीर्तन। (महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर किया माता का गुणगान, भक्ति गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माता का गुणगान किया।

डोईवाला के शिव मंदिर प्रेमनगर बाजार, अग्रवाल धर्मशाला स्थित श्री सोमेश्वर मनोकामना सिद्ध पीठ मंदिर, देहरादून रोड स्थित शक्ति भवन मंदिर और भानियावाला के प्राचीन शिव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन कर मां ब्रह्मचारिणी की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान ‘चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है’ और ‘भोर भई दिन चढ़ गया, मेरी अंबे’ जैसे भक्ति गीतों से मंदिर परिसर गूंज उठे। भजनों पर श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर नजर आए।

अग्रवाल धर्मशाला के पंडित रमेश डंडरियाल ने बताया कि नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विशेष महत्व है। माता की आराधना से श्रद्धालुओं को धैर्य, तप और संयम की प्रेरणा मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button