Blog

विधिक साक्षरता शिविर में आपदा जोखिम न्यूनीकरण और गरीबी उन्मूलन जैसे संवेदनशील विषयों पर दी जानकारियां।

अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका परिषद डोईवाला के सभागार में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं सचिव ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में तहसील विधिक सेवा समिति डोईवाला के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के अवसर पर एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव, तहसील विधिक सेवा समिति एवं सिविल जज/ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डोईवाला सांची अग्रवाल द्वारा की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा न्यायाधीश महोदया का बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
शिविर का संचालन प्राविधिक कार्यकर्ता सुभाष तिवाड़ी द्वारा किया गया। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून एवं नगर पालिका के संयुक्त स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रमों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा निशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी।
इस मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एम एल शाह ने नगर पालिका द्वारा वर्तमान में संचालित आपदा प्रबंधन एवं गरीबी उन्मूलन से संबंधित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
मुख्य अतिथि एवं शिविर की अध्यक्षा सिविल जज/ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डोईवाला सांची अग्रवाल द्वारा राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण और गरीबी उन्मूलन जैसे संवेदनशील विषयों पर जागरूकता बढ़ाने हेतु विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने सभी उपस्थित नागरिकों को इन योजनाओं का लाभ लेने और कानूनी सहायता के अधिकार से अवगत रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्राविधिक कार्यकर्ता सुभाष तिवाड़ी, नेहा पंवार, नगर पालिका से मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत, न्यायालय से कविता बोरा (चीफ असिस्टेंट), प्रसांत खत्री(चीफ अशिस्टेंट), चीनू जी(कोर्ट पैरोकार),आजम अली, कुलदीप खत्री रविन्द्र,सुरेंद्र कुमार, नीरज कुमार एवं पुलिस स्टाफ के सदस्यगण सहित अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button