Blog

नालियां गंदगी से भरी, सफाई व्यवस्था बेहाल, शिकायतें बेअसर, जनता त्रस्त। गौरव राजपूत

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका के वार्ड नंबर 16 में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। नालियां गंदगी से फटी पड़ी हैं, जाम नालियों का दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है और नियमित झाड़ू तक नहीं लग रही। हालात यह हैं कि कूड़ा, कीचड़ और बदबू के बीच लोगों का जीना दूभर हो गया है,
कुड़कावाला निवासी गौरव राजपूत ने आरोप लगाया कि वार्ड सभासद सफाई व्यवस्था को लेकर पूरी तरह लापरवाह हैं। न तो नालियों की समय पर सफाई कराई जा रही है और न ही कूड़ा उठान की व्यवस्था दुरुस्त है। बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होना जनता के साथ खुला मजाक है।
उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनता के बीच रहने वाले सभासद अब दिखाई क्यों नहीं देते। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाने, नालियों की नियमित सफाई कराने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द हालात नहीं सुधरे तो वार्डवासी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button