Blog

डिजिटल युग में भी 61 वर्षों से जारी रामलीला, नरेंद्र नेगी ने किया शुभारंभ। (राम जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का कलाकारों ने किया सुंदर मंचन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नवयुवक रामलीला समिति जौलीग्रांट के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के 61वें वर्ष का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में भी 61 वर्षों से लगातार रामलीला का आयोजन होना अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का काम करते हैं।

रामलीला के प्रथम दिन रावण, कुंभकरण और विभीषण द्वारा ब्रह्मा की तपस्या कर वरदान प्राप्त करने का मंचन किया गया। वरदान के अहंकार में रावण कैलाश पर्वत उठाने पहुंच जाता है, जहां भगवान शिव उसका घमंड चकनाचूर कर देते हैं। इसके बाद राम जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीलाओं का कलाकारों ने शानदार अभिनय किया। मंचन देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि राजकुमार पुंडीर, समिति अध्यक्ष अरुण शर्मा, संरक्षक मनोज नौटियाल, मंच निदेशक सुरेश कोहली, सह निदेशक संदीप कुमार, वेद प्रकाश आर्य, केसर सिंह, सुभाष पाल, हरिश्चंद्र कोहली, विनोद भारती, भीम छेत्री, मनोज धीमान और नरेश भारती सहित बड़ी संख्या में कलाकार एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button