Blog

रावण-बाणासुर संवाद से लेकर राम विवाह तक, कलाकारों ने जीवंत किए। (धनुष यज्ञ में श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने बांधा समां)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
श्री आदर्श रामलीला समिति, बड़ा सी की ओर से आयोजित आठवें रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन रावण-बाणासुर संवाद, धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का शानदार मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के शिव धनुष तोड़ते ही पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद राम-सीता विवाह के प्रसंग ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश महासचिव अश्विनी बहुगुणा और प्रदेश महामंत्री मनजीत सोलंकी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

अश्विनी बहुगुणा ने कहा कि रामलीला हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान है। भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा और आदर्शों की सीख देता है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं।

मनजीत सोलंकी ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर समाज में प्रेम और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।

मंचन के दौरान धनुष यज्ञ में भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़कर माता सीता का वरण किया। इसके बाद परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने दर्शकों में खास उत्साह भर दिया। अंत में राम-सीता विवाह का सुंदर मंचन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

इस दौरान समिति अध्यक्ष दिनेश चुनारा, उपाध्यक्ष रवि चंद, मंत्री गिरीश चंद,विशन सोलंकी सूरज सिंह मनवाल पूर्व प्रधान उषा सोलंकी,नरेंद्र सोलंकी क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद मनवाल,हिमांशु पवार, रेनू चुनारा आदि ग्रामीण मौजूद है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button