Blog

तीन माह का ब्यूटिशियन प्रशिक्षण शुरू, स्वरोज़गार को मिलेगा बढ़ावा।

हुनर योजना से सशक्त होंगी महिलाएं। परविंदर सिंह

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
मुख्यमंत्री हुनर योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बुल्लावाला क्षेत्र में निःशुल्क ब्यूटिशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। यह कार्यक्रम उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ निगम, देहरादून के सहयोग से सनराइज एजुकेशनल एंड कल्चरल एम्पावरमेंट सोसाइटी द्वारा संचालित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मारखम ग्रांट के प्रधान परविंदर सिंह बाऊ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हुनर योजना महिलाओं को स्वरोज़गार से जोड़ने की एक प्रभावी पहल है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर समाज को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।
संस्था की अध्यक्ष रिंकी भारद्वाज ने बताया कि तीन माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र की 30 बालिकाओं एवं महिलाओं को पूरी तरह निःशुल्क ब्यूटिशियन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान थ्रेडिंग, फेशियल, वैक्सिंग, मेहंदी, हेयर स्टाइलिंग सहित सौंदर्य से जुड़े विभिन्न व्यावसायिक कौशल सिखाए जाएंगे, जिससे महिलाएं भविष्य में अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रशिक्षक रश्मि पाल ने कहा कि प्रशिक्षण को पूरी तरह व्यवहारिक रखा गया है। महिलाओं को आधुनिक तकनीकों के साथ बाजार की मांग के अनुरूप जानकारी दी जाएगी, ताकि प्रशिक्षण के बाद वे आत्मविश्वास के साथ स्वरोज़गार की ओर कदम बढ़ा सकें।
इस अवसर पर तेजस्वानी, सरजीत, नगमा, आश्मिन, बलजीत कौर सहित अनेक महिलाएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button