Blog

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्रद्धालु श्री कृष्ण भक्ति में डूबे।

डोईवाला के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ से मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्रद्धालु श्री कृष्ण भक्ति में डूबे।

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में शाम से ही श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचने लगे। मंदिरों में आयोजित कृष्णा भजन संध्या में श्रद्धालु जमकर उमड़े। नगर व ग्रामीण क्षेत्र कृष्णमय में हो गया। इस मौके पर सिद्ध पीठ शक्ति भवन मंदिर ट्रस्ट डोईवाला में आयोजित कार्यक्रम में भजन गायक श्री राधा दास वसंत बिहार ने अपने कृष्ण भक्ति के सुंदर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। श्री मनोकामना सिद्ध पीठ मंदिर डोईवाला में आचार्य आदित्यानंद महाराज ने अपने भजनों की सुंदर परिस्थितियों से श्रद्धालुओं को झूमने को विवश कर दिया। भनियावाला के शिव मंदिर की और से क्षेत्र में सुंदर झांकियां निकाली गई। इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चे राधा कृष्ण की वेशभूषा में लोगों की आकर्षण का केंद्र बने रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button