Blog

नृत्य, नाटक और देशभक्ति के रंगों से सराबोर रहा ‘उद्भव-2026। (द होराइजन स्कूल के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा, मेधावियों को किया सम्मानित)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
द होराइजन स्कूल में 17वां वार्षिक उत्सव ‘उद्भव-2026’ धूमधाम से मनाया गया। ‘रूट्स टू फ्यूचर’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और आधुनिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि सीबीएसई देहरादून के हेड सीओई मनीष त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने राजस्थानी, पंजाबी, गुजराती और मराठी नृत्य के साथ गुरुकुल, एआई, आर्मी और दुर्गा नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ और नुक्कड़ नाटक भी आकर्षण का केंद्र रहे।

इस दौरान दसवीं के टॉपर अक्षज सिंह, 12वीं की टॉपर साक्षी पंवार, जूनियर स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवन्या पुंडीर व रियांश चौहान और सीनियर स्टूडेंट ऑफ द ईयर आशुतोष बडोनी को सम्मानित किया गया। नीलगिरी हाउस को बेस्ट हाउस चुना गया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की।

प्रबंधक कैप्टन ए.के. शर्मा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के साथ संस्कार और आधुनिक ज्ञान देकर विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।

इस अवसर पर कैप्टन धीमान, ब्रिगेडियर विवेक शर्मा (सेवानिवृत्त), कैप्टन टीएस रावत, प्रीति चौहान, बीना बिष्ट, रीना, सारिका, यामिनी, मीना, कामिनी, प्रीति पंडोरा, शालिनी, आरती, निशा, कर्णिका, निधि, गीता, रेणु, सनी, संगीता, मंजू, सोनी, आस्था, सीमा, रितु कौर, उषा रानी, दुर्गी राणा, शिखा गोसाई, अंजली शर्मा, मानसी, आरती रावत, मोनिका रानी, भारती रावत, रितु, नशीमा खान और मधु यादव सहित अन्य मौजूद रहे। संचालन तृप्ति दीवान और अंकित शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button