Blog
बुल्लावाला में महिलाओं के लिए हस्तनिर्मित आभूषण प्रशिक्षण शुरू। (26 दिवसीय प्रशिक्षण में महिलाओं को आभूषण बनाने के साथ स्वरोजगार के गुर सिखाए जाएंगे)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान और एक्सेंचर कंपनी के सहयोग से रामगढ़ रेंज, डोईवाला के बुल्लावाला में महिलाओं के लिए 26 दिवसीय हस्तनिर्मित कृत्रिम आभूषण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण में महिलाओं को आभूषण बनाने की बारीकियां और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।
संस्थान के गिरधर सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है। इससे महिलाएं घर बैठे रोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगी।
मास्टर ट्रेनर आरती पांडे ने कहा कि महिलाओं को आभूषण निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे स्वयं उत्पाद तैयार कर स्वरोजगार से जुड़ सकें।
इस दौरान वार्ड सदस्य पुष्पा कन्याल, राधिका कुसुम, परमजीत कौर, आँचल, पिंकी, जया, उमासहित प्रशिक्षणार्थी महिलाएं मौजूद रहीं।



