Blog

रानीपोखरी में किसान सम्मान चौपाल, पांच किसान सम्मानित। (प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट बोले- किसानों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
रानीपोखरी में किसान मोर्चा की ओर से किसान सम्मान चौपाल आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट और मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष राजेंद्र थंडियाल ने महापुरुषों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया और पांच किसानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रभान पाल ने की।

प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों का सम्मान करना और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि किसान मोर्चा किसानों की समस्याओं को उठाने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार काम कर रहा है। किसान सम्मान चौपाल के माध्यम से किसानों को सम्मान देने के साथ उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान विनोद शास्त्री, गीतांजलि रावत, मनोज शर्मा, जीवन चौहान, सतीश सेमवाल,प्रदीप रमोला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button