अमित शाह की जनसभा के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी। (रानीपोखरी में हुई संगठनात्मक बैठक, विधायक गैरोला ने जनसभा में अधिकाधिक भागीदारी का किया आह्वान)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के छह नवंबर को देहरादून में प्रस्तावित दौरे और जनसभा को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को रानीपोखरी में भाजपा की बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ ही जनसभा को सफल बनाने के लिए संगठन की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि अमित शाह का दौरा संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ जनसभा की तैयारियों में जुटें और क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि जनसभा की सफलता के लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अहम है। सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क अभियान तेज करें और पूरी ताकत के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाएं।
बैठक में प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट, जिला महामंत्री,दीवान सिंह रावत, किसान मोर्चा गढ़वाल सहसंयोजक अरुण शर्मा, सतीश सेमवाल, नवीन,रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत, धर्मेंद्र रावत, आयुष मल्ल, अनिल कुमार, सुनील भट्ट और विक्रम भंडारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



