कांवड़ मेला- हरिद्वार में एक ही परिवार के 5 डूबते लोगो का एस डी आर एफ ने रेस्क्यू कर बचाई जान।
डोईवाला हरिद्वार 14 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर एक ही परिवार के 5 लोग गंगा स्नान कर रहे थे जो गंगा नदी की गहराई और तेज बहाव से अंजान थे सभी लोग स्नान करते हुए पानी के तेज बहाव में आगे की ओर बहने लगे और डूबने लगे तथा चीख पुकार करते हुए बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे। तभी एस डी आर एफ टीम पूर्व से ही कांगड़ा घाट पर कड़ी निगरानी के साथ अपने कर्तव्य पर खड़ी थी डूबते हुए कावड़ियों को देखकर ड्यूटी पर मुस्तैद एस डी आर एफ टीम द्वारा एस आई पंकज खरोला के नेतृत्व में एच सी आशिक अली तथा कॉस्टेबल नीतेश खेतवाल देगी की सहायता से जल्द डूबते हुए कावड़ियों तक पहुंचे तथा दूसरे छोर से इसी बीच एच सी विजय खरोला, कांस्टेबल कविंद्र चौहान , शिवम, अनिल,रमेश द्वारा तैरकर पहुंच बनाई गई और एक एक कर सभी को देगी में बैठाया और सांत्वना देकर सुरक्षित महसूस करवाया घाट के किनारे पर पहले से तैयार टीम के अन्य सदस्यों Asi प्रविन्द्र धस्माना, प्रकाश मेहता तथा tech अंकित पाल द्वारा थ्रो bag फेंककर रेस्क्यू टीम और सभी कावड़ियों के किनारे पर शकुशल सुरक्षित निकाला। सभी डूबने वाले कावड़ियों तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों माता और पिता द्वारा टीम का धन्यवाद किया।
रेस्क्यू किए गए लोगों का विवरण।
आरती S/O संजय, उम्र-19 वर्ष,
पलक S/O संजय,उम्र-15 वर्ष,
सागर S/O संजय उम्र-16 वर्ष,
विशाल S/O कुक्कू ,उम्र-18 वर्ष,
वीर S/O कुक्कू , उम्र-14 वर्ष,
निवासी- फारुखनगर, गुड़गांव



