सेवा संकल्प अभियान में सजा आंगन, बांटी खुशियां। (सेवा संकल्प अभियान में सजा आंगन, बांटी खुशियां अन्नप्राशन, गोद भराई और महालक्ष्मी किट वितरण हुआ कार्यक्रम)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत मिल रोड स्थित रविदास मंदिर एवं मिल परिषद आंगनबाड़ी केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मातृशक्ति और बच्चों के साथ संवाद करते हुए स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
इस दौरान बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कराई गई। साथ ही लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की गई।
मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों और परिवारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक विकास के लिए परिवारों की जागरूकता जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम सेवा और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री अंजू बिष्ट, अर्चना, निधि सक्सेना, रेखा आदि मौजूद रहीं।



