Blog

पाप बढ़ने पर धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं भगवान। राम उपाध्याय (कृष्ण जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबे श्रद्धालु, नंद घर आनंद भयो के जयकारों से गूंजा पंडाल)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शुगर मिल गार्डन कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए। कथा व्यास राम उपाध्याय ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया तो पूरा पंडाल नंद घर आनंद भयो और जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा।

श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बाल गोपाल के जन्म की खुशियां मनाईं।
कथा व्यास राम उपाध्याय ने कहा कि जब-जब धरती पर पाप और अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए अवतार लेते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मानवता को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने मथुरा के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और गोकुल में छाए आनंद का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

इस दौरान मनोज कुमार पांडेय, यशपाल सिंह, दिनेश वर्मा, रमेश कुमार, दीपक, विजय श्रीवास्तव, मिल बहादुर, रोशन सिंह, सत्येंद्र त्यागी, अरुण बिष्ट, कुलदीप शर्मा, शंकर नौटियाल, पंडित गणेश नौटियाल, रवि कुमार, विजय सिंह,आनंद महावर, कैलाश मित्तल, सुशील जायसवाल आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button