दून पब्लिक स्कूल का परचम लहराया, बोर्ड परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत सफलता, (आईसीएसई व आईएससी में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, विज्ञान और वाणिज्य दोनों वर्गों में उत्कृष्ट अंक)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
दून पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक साख को मजबूत करते हुए बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार उपलब्धि दर्ज की है। आईसीएसई (कक्षा 10) एवं आईएससी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय क्षेत्र में शिक्षा का उज्ज्वल केंद्र बनकर उभरा है।

कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में पार्थ काला ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। आंचल पंवार ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और आदित्य नेगी ने 94.5 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
वाणिज्य वर्ग में पायल चौहान ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। तनीषा चमौली 87 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और विधि नेगी 86 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता को विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की निरंतर मार्गदर्शक भूमिका और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम बताया। प्रबंधन का कहना है कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे विद्यार्थी हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रधानाचार्य ने बताया कि शिक्षकों के सतत प्रयासों और सकारात्मक शिक्षण माहौल के कारण इस वर्ष कक्षा 10 एवं 12 के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
इस अवसर पर जितेंद्र प्रसाद सकलानी, अनीता नैथानी, सोनू रावत, विकास डोबरियाल, अनुपम ममगाईं, देव पंत, रोशन लाल एवं डीकेश्वर डोभाल आदि ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



