धान की फसल में बौनापन और पीलापन की समस्या धान की फसल में बौनापन और पीलापन से बचाएगा कृषि विभाग। (सावधान! खेत में लक्षण दिखाई दें तो तुरंत करें संपर्क, 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगी दवाइयां)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
धान की फसल में बौनापन और पीलापन की समस्या को लेकर कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग की ओर से किसानों को फसल में दिखाई देने वाले लक्षणों की जानकारी देने के साथ ही समय पर उपचार कराने की अपील की गई है।
कृषि विभाग के अनुसार यदि धान के पौधों में सामान्य वृद्धि नहीं हो रही है, पौधे बौने रह गए हैं या पत्तियों में पीलापन दिखाई दे रहा है तो किसान इसे नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में किसान कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण करेगी और फसल में आई समस्या के कारणों का पता लगाकर किसानों को आवश्यक उपचार की जानकारी देगी।
विभाग की ओर से प्रभावित किसानों को आवश्यक दवाइयां 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाएगी। कृषि अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि फसल में किसी तरह के रोग या अन्य समस्या के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं से दवा का प्रयोग करने के बजाय कृषि विशेषज्ञों की सलाह लें।
सहायक कृषि अधिकारी अजय टम्टा ने बताया कि धान की फसल में बौनापन और पीलापन दिखाई देने पर किसान तत्काल कृषि विभाग से संपर्क करें। विभाग की टीम किसानों के खेतों पर पहुंचकर मौके पर फसल का निरीक्षण करेगी और समस्या से निजात दिलाने के लिए आवश्यक जानकारी और उपचार उपलब्ध कराएगी। प्रभावित किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।



