शिक्षक दिवस पर एनएसयूआई ने किया शिक्षकों का सम्मान। (डोईवाला में एनएसयूआई ने मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया सम्मानित, प्राचार्य डीपी भट्ट समेत अन्य शिक्षकों का किया सम्मान, राहुल आर्य ने शिक्षकों के योगदान को सराहा)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गामल्ल राजकीय महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर एनएसयूआई ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल आर्य के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डीपी भट्ट समेत अन्य शिक्षकों को सम्मानित कर आभार जताया।
राहुल आर्य ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। वे विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन की सीख देते हैं। एनएसयूआई शिक्षकों के सम्मान और छात्रहितों के लिए हमेशा आवाज उठाता रहेगा।
प्राचार्य डीपी भट्ट ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ जीवन में आगे बढ़ने की सही दिशा प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर मुकेश कुमार, अतुल, आयुष, सृष्टि, वंदना, इकरा, रितिका, निशित, हर्षदीप, मयंक, अनस, फरहान, खुशी, राजेश्वरी, प्रिया और पूजा समेत शिक्षकगण, एनएसयूआई पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



