Blog

कूड़ा निस्तारण को लेकर चार ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि एकजुट। (नांगल बुलंदावाला समेत चार पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था सुधारने पर हुई चर्चा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
दुधली क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों नांगल बुलंदावाला, नांगल ज्वालापुर, सिमलास ग्रांट और दुधली में कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक डोईवाला ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में चारों ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण को व्यवस्थित करने और स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई।
जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने और कूड़े के उचित निस्तारण के लिए अपने सुझाव रखे।

ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि पंचायतों की खुली बैठक में कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत की जाएगी। सभी की सहमति से ऐसी व्यवस्था तैयार की जाएगी, जिससे गांवों में नियमित कूड़ा निस्तारण हो और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हो सके।

बैठक में ग्राम प्रधान अनूप कुमार, राखी देवी, अंजू लोधी और सुषमा बोरा सहित संबंधित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button