Blog

पर्यावरण सुरक्षित होगा तभी हम सभी का जीवन होगा सुरक्षित। चेयरमैन नरेंद्र सिंह नेगी

पालिका के न्यायमवाला ऑक्सीजन पार्क खेल मैदान में हरेला पर्व पर पालिका ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान।

खबर को सुनें

डोईवाला 16 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका परिषद डोईवाला के अंतर्गत वार्ड नंबर 16 न्यायमवाला ऑक्सीजन पार्क खेल मैदान में हरेला पर्व के अवसर पर नगर पालिका परिषद द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर फलदार एवं औषधि के पौधों का रोपण किया गया।

Oplus_16777216
इस मौके पर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी ने पालिका क्षेत्र के सभी नागरिक गणों से आह्वान करते हुए कहा कि पालिका क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को एक वृक्ष मां के नाम जरूर लगाना चाहिए। जिसके चलते प्रदूषित हो रहे पर्यावरण को बचा सकें। उन्होंने कहा कि अगर पर्यावरण सुरक्षित होगा तभी हम सभी का जीवन सुरक्षित रहेगा। इसलिए सभी को अपनी पूर्ण सहभागिता निभाते हुए इस पर्यावरण को बचाने के लिए अपनी भूमिका निभानी होगी।
इस मौके पर उत्तराखंड किसान एकता मंच कबअध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह सिंह राणा, मंच के महासचिव दर्पण बोरा, प्रेम पांचाल, सभासद रियासत अली, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत, सुरेंद्र कुमार आदि नगर पालिका कर्मचारी मौजूद थे।
Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button