डोईवाला किसान सहकारी समिति में रेनू देवी सभापति और मलकीत सिंह उपसभापति निर्विरोध चुने गए।
चुनाव अधिकारी पंकज खन्ना की देखरेख में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई प्रक्रिया।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
किसान सहकारी समिति डोईवाला में गुरुवार को सभापति और उपसभापति पद के चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी पंकज खन्ना की निगरानी में नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। निर्धारित समय तक दोनों पदों पर किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके बाद रेनू देवी को सभापति और मलकीत सिंह को उपसभापति पद पर निर्विरोध चुन लिया गया। घोषणा के बाद समिति परिसर में दोनों प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र सौंपे गए।
नवनिर्वाचित सभापति रेनू देवी ने कहा कि यह सम्मान मुझे किसानों की सेवा के उद्देश्य से मिला है। मैं समिति की हर योजना और सुविधा को बेहतर तरीके से लागू करने का प्रयास करूंगी, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हों।
नवनिर्वाचित उपसभापति निर्विरोध चुने गए मलकीत सिंह ने कहा कि समिति के सभी सदस्यों ने जिस भरोसे के साथ मुझे यह जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। हमारी प्राथमिकता किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान और पारदर्शी कार्यप्रणाली होगी।
समिति सदस्यों और स्थानीय किसानों ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि नई टीम सहकारी समिति को और अधिक सक्रिय व प्रभावी रूप से आगे बढ़ाएगी। इस मौके पर सभापति और उपसभापति का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा, ईश्वर चंद्रपाल, जितेंद्र कुमार, सुनील बर्मन, उम्मेद बोरा,मोंटी सिंह, खुशीराम सिमरन कौर तरन्नुम बानो भगवान सिंह शर्मिला पाल अशोक कुमार मनमोहन प्रसाद नौटियाल नरेंद्र कुमार दरपान बोरा।



