पीडब्ल्यूडी चीफ इंजीनियर ओम प्रकाश की ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी से कार्यालय में मुलाकात, (सड़क निर्माण व विकास कार्यों में तेजी लाने पर हुआ विचार-विमर्श)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के चीफ इंजीनियर ओम प्रकाश ने डोईवाला ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। चीफ इंजीनियर ओमप्रकाश 20 सूत्री कार्यक्रम के तहत वाला डोईवाला आए हुए थे I इस दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में डोईवाला ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत सड़क निर्माण, मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों की स्थिति, लंबित योजनाओं की प्रगति तथा अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। अधिकारियों ने विकास कार्यों को तय समयसीमा में पूर्ण करने और गुणवत्ता से कोई समझौता न करने पर जोर दिया।
ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों की स्थिति सुधारना प्राथमिकता है और इसके लिए लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय कर कार्यों को गति दी जाएगी।
पीडब्ल्यूडी चीफ इंजीनियर ओम प्रकाश ने आश्वस्त किया कि विभाग द्वारा सभी प्रस्तावित एवं स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एसएस नेगी, अपर सहायक अभियंता टी. एस.लिंगवाल अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।


