Blog

आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाना हम सबकी जिम्मेदारी। (सम्पूर्ण सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा के राजीव नगर शक्ति केंद्र पर उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मीडिया सह संयोजक सम्पूर्ण सिंह रावत ने कहा कि आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष और बलिदान से बने उत्तराखंड को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण और रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। राज्य स्थापना की रजत जयंती बीते 26 वर्षों की उपलब्धियों का मूल्यांकन करने और विकसित उत्तराखंड का संकल्प लेने का अवसर है।

मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक आदर्श सिलेवान, राममूर्ति ताई, मनीष कुमार, सन्नी प्रजापति, मयंक तायल, अमर शर्मा, पुष्पेंद्र सहित भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button