Blog

किताबी ज्ञान के साथ रचनात्मकता भी जरूरी। (एनसी इंस्टीट्यूट में बाल दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
-मिस्सरवाला स्थित एनसी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में शनिवार को बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने संगीत और कविता की प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा दिखाई। साथ ही गोष्ठी में बच्चों की शिक्षा, अधिकारों और सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई।

संस्थान के निदेशक नीलांशु चौहान ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का बच्चों के प्रति विशेष स्नेह था। बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ रचनात्मक सोच, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से भी जोड़ना जरूरी है। प्रत्येक बच्चे में असीम संभावनाएं होती हैं। जरूरत है उनकी रुचि और प्रतिभा पहचानकर उन्हें सही दिशा और प्रोत्साहन देने की, ताकि वे जीवन में आगे बढ़ सकें।

इस अवसर पर अर्णव, प्रतिमा, रोमित, आरव, अनमोल, आदित्य, सूर्यांश, खुशी, आर्यन और वैष्णवी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button