Blog

लच्छीवाला टोल की अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस ने उठाई आवाज। (मोहित उनियाल बोले- जनता से शुल्क वसूला जा रहा है तो सुविधाएं देना भी प्रबंधन की जिम्मेदारी)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लच्छीवाला टोल प्लाजा पर बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने टोल प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जनता से लगातार टोल शुल्क वसूला जा रहा है, लेकिन यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। टोल के समीप सार्वजनिक शौचालय की स्थिति बेहद खराब है, जबकि सड़कें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हैं। दोपहिया वाहनों के लिए निर्धारित मार्ग पर भी गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी के साथ दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

मोहित उनियाल ने इमरजेंसी लेन में भी वाहनों को रोककर टोल वसूली किए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आपातकालीन लेन का उद्देश्य संकट के समय वाहनों को निर्बाध आवागमन की सुविधा देना है। ऐसे में इस मार्ग पर भी वाहनों को रोकना उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि आपातकालीन वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि टोल शुल्क देने वाले यात्रियों को सुरक्षित सड़कें, स्वच्छ शौचालय और बेहतर यातायात व्यवस्था मिलना उनका अधिकार है। केवल टोल वसूली करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के प्रति जवाबदेही भी जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभाग और टोल प्रबंधन से शौचालय की तत्काल मरम्मत, नियमित साफ-सफाई, क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने और दोपहिया मार्ग के गड्ढे भरने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी कर यात्रियों से शुल्क वसूलना उचित नहीं है। टोल प्रबंधन को व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button